फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइडिल का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर जलने से उत्पन्न हुई समस्या

विज्ञापन
कोटवा विद्युत उपकेंद्र पर ट्रक पर लादा जा रहा दस एमबीए का ट्रासफार्मर । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
फिर ध्वस्त हुई बिजली आपूर्ति, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पडरौना। एक पखवारे से यहां के उपभोक्ता जबरदस्त बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बुधवार की रात पडरौना हाइडिल का 10 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर भी जल गया। इसके चलते तीसरे दिन भी उपभोक्ता बिजली-पानी की समस्या से जूझते रहे। इससे नाराज व्यापारियों ने पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी की अगुवाई में हाइडिल पहुंचकर प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के अभियंताओं ने शुक्रवार की देर शाम कोटवा के विद्युत उपकेंद्र से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर मंगाया, लेकिन फिर भी बिजली बहाल नहीं हो पाई।
पडरौना नगर की विद्युत व्यवस्था ढाई महीने से गड़बड़ है। सात जुलाई की रात पडरौना विद्युत उपकेंद्र का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। ब्रेकर भी खराब हो गए थे। किसी तरह से गोरखपुर से ट्रांसफार्मर मंगाकर उसे जोड़ा गया, लेकिन रवींद्रनगर से छावनी होकर रामधाम विशुनपुरा उपकेंद्र की सप्लाई को जोड़ने में कई दिन गुजर गए। फिर भी उस उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं कराई जा सकी। इसके अलावा बारिश के चलते जगह-जगह फाल्ट से बिजली कटौती जारी रही। बिजली आपूर्ति में लापरवाही के चलते ही सात जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पडरौना और तमकुहीराज के एक्सईएन को हटा दिया था।
विज्ञापन

इधर, बुधवार की रात पडरौना हाइडिल का 10 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर भी जल गया। इसके बाद से शहर में फिर से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कोटवा विद्युत उपकेंद्र में रखे गए 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर के बारे में सूचना मिलने पर उसे लाने शुक्रवार को विद्युत निगम के अभियंता और कर्मचारी पहुंचे, लेकिन वहां गांववालों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अफसरों के हस्तक्षेप और काफी मशक्कत के बाद उस ट्रांसफार्मर को पडरौना हाइडिल में लाया गया, हालांकि उसे चालू नहीं कराया जा सका। दूसरी तरफ पिछले कई दिनों से बिजली के घोर संकट से गुजर रहे व्यापारियों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी के साथ पप्पू सोनी, चंदन जायसवाल, मोहन पटेल, राजेंद्र चौरसिया, विनय जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, संजय जायसवाल, संतोष वर्मा, अशोक मिश्रा, जितेंद्र जायसवाल आदि बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईडिल पहुंचे और प्रदर्शन किया। इन लोगों ने बिजली संकट के लिए निगम के अभियंताओं पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने और बिजली आपूर्ति जल्द दुरुस्त कराने की मांग की।
तीन ट्रांसफार्मर जले, छह गांवों में दस दिनों से दिक्कत
पिपरा कनक। पटहेरवा के तीन ट्रांसफार्मरों के एक साथ जलने से छह गांवों में 10 दिनों से अंधेरा है। ट्रांसफार्मर ठीक न कराने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पटहेरवा गांव के टोला पटहेरिया में 100 केवीए, पटहेरवा खास और भेड़िहारी टोला में 63-63 केवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं, जो दस दिनों से जले पड़े हैं। यहां के उपभोक्ता अशोक गुप्ता, अलीउल्लाह, डॉ. आरपी कुशवाहा, श्रीराम गुप्ता, मंजूर खान, डॉ. निजामुद्दीन, रमेश प्रसाद, रामशंकर गुप्ता, संजय सिंह आदि ने बताया कि बार-बार विद्युत निगम के अभियंताओं को सूचना देने के बाद भी ट्रांसफार्मर ठीक नहीं कराया गया। फाजिलनगर उपकेंद्र के जेई अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें