फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुदवलिया ग्राम प्रधान का पॉवर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदवलिया ग्राम प्रधान का पॉवर सीज
विज्ञापन

प्रधान व सचिव पर कुल चार लाख अड़तालीस हजार का दंड
अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी। फाजिलनगर ब्लॉक के रुदवलिया गांव के शौचालय निर्माण में हुई अनियमितता की पुष्टि होने पर ग्राम प्रधान विद्यावती देवी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए गए हैं। इस जांच में प्रधान और सचिव पर लगा चार लाख अड़तालीस हजार का दंड भी लगाया है। ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय निर्माण में अनियमितता और गुणवत्ता विहीन कार्य की शिकायत पर कुछ दिन पहले डीपीआरओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी ने जांच की थी। ग्राम प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर डीपीआरओ ने अनुस्मारक पत्र भेजा, किंतु पर्याप्त समय व्यतीत हो जाने के बाद भी ग्राम प्रधान विद्यावती देवी एवं सचिव अशोक कुमार यादव की तरफ से स्पष्टीकरण नहीं प्रस्तुत किया गया। निरीक्षण आख्या के आधार पर ग्राम पंचायत रुदवलिया में कुल 203 शौचालय का निर्माण कराया गया है। किंतु किसी में पानी की टंकी का निर्माण नहीं हुआ है। इसके अलावा सात लाभार्थियों का शौचालय आधा अधूरा है। इसके अतिरिक्त अन्य कमियों को देखने के पश्चात सचिव एवं ग्राम प्रधान पर चार लाख अड़तालिस हजार का अर्थदंड लगाया गया है। साथ ही ग्राम प्रधान के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार भी सीज कर दिए गए हैं। वहीं सचिव अशोक कुमार यादव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें