फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती ने बढ़ाई उपभोक्ताओं और व्यापारियों की परेशानी

विज्ञापन
कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बिजली कटौती ने बढ़ाई उपभोक्ताओं और व्यापारियों की परेशानी
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र में गर्मी आते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू
कप्तानगंज(कुशीनगर)। विद्युत उपकेंद्र कप्तानगंज से जुड़े उपभोक्ता गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती से परेशान हो गए हैं। रह-रहकर हो रही कटौती से उनकी दिक्कतें बढ़ गई है। व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र से नगर में करीब 3200 कामर्शियल और 10 हजार घरेलू कनेक्शन जुडे़ हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ दिया जाए तो करीब 87 हजार उपभोक्ताओं के घरों में बिजली जाती है। इस उपकेंद्र से कई सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों को बिजली दी जाती है। इसके साथ काफी संख्या में कंप्यूटर सेंटर, प्रिंटिंग प्रेस भी हैं, जो इस उपकेंद्र से मिलने वाली बिजली पर निर्भर हैं। गर्मी बढ़ने के बाद से बिजली कटौती में इजाफ हो गया है। इससे उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

गर्मी की शुरुआत में यह हाल है तो आगे क्या होगा? अभी रह-रहकर मनमाने तरीके से बिजली कटौती की जा रही है, जिससे असुविधा हो रही है।
अजय मिश्रा, कप्तानगंज
बिजली कटौती भी ऐसे समय में बढ़ गई है, जब बच्चों की परीक्षा है। बोर्ड परीक्षा दे रहे विद्यार्थी बिजली की आंख मिचौली के चलते सही से पढ़ नहीं पा रहे हैं।
रुद्र प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पड़ौली
बिजली कटौती के कारण घर में रहना मुश्किल हो जा रहा है। रात में स्थिति ज्यादा कष्टदायी होने लगी है। बिजली कटौती का कोई समय तय नहीं है।
योगेंद्र सिंह, कप्तानगंज
बिजली बार-बार कटने के कारण इन्वर्टर चार्ज नहीं हो पा रहा है। इस वजह से दिक्कत बढ़ गई है। बच्चों की पढ़ाई और गर्मी को देखते हुए विद्युत निगम को बिजली कटौती कम करनी चाहिए।
विज्ञापन

अभय मद्धेशिया, व्यवसायी
वर्जन
कसया से आने वाली पुरानी मेन लाइन को बंद किया गया है। कप्तानगंज और गिदहा उपकेंद्र की सप्लाई कुर्मीपट्टी से मिल रही है। हवा चलने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है। क्योंकि तार आपस में टकराने के कारण गर्मी में फसल में आग लगने की आशंका बढ़ गई है।
संजय यादव, एसडीओ कप्तानगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें