फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान फीडर जलने से 80 गांवों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के दौरान फीडर जलने से 80 गांवों की आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

पटहेरवा। शॉर्ट सर्किट की वजह से पटहेरवा फीडर जल गया। सोमवार की रात हुई बारिश के दौरान फीडर जलने से आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार की शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। फीडर की मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर से पटहेरवा फीडर से धनौजी, मठिया, अहलादपुर, करमैनी, सेंदुरिया, पटहेरवा, नारायनपुर सहित करीब 80 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार की रात में हुई बारिश के दौरान फीडर जल गया, जिससे इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। मंगलवार की शाम चार बजे तक भी फीडर का मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका था।
विज्ञापन

जेई अरुण वर्मा ने बताया कि फीडर की मरम्मत का कार्य पूर्ण होने के बाद फाल्ट की समस्या के चलते सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्दी आपूर्ति शुरू हो जाए।
विज्ञापन

आंधी में पेड़ पर गिरी एचटी लाइन, ब्रेकडाउन
तमकुहीरोड। कस्बे के अजयनगर में सोमवार की रात में आई आंधी के दौरान 33 हजार वोल्ट की लाइन पर बांस गिर जाने से और दूसरी जगह सागौन का पेड़ गिर जाने से ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते सेवरही कस्बा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली लगभग 11 घंटे तक गुल रही। लोगों को बिजली-पानी के संकट से गुजरना पड़ा। मंगलवार को दोपहर में उसे ठीक कराने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई विकास कुमार साहनी का कहना था कि 33 हजार वोल्ट के तार में ब्रेकडाउन के चलते ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई थी। उसे दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें