फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नंदन छपरा के पास नहर मार्ग के गड्ढे की मरम्मत, आवागमन बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के नंदन छपरा के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर मार्ग पर बने बड़े गड्ढे की पीडब्ल्यूडी विभाग ने मरम्मत करा दी है। क्षतिग्रस्त हिस्से में मिट्टी डालकर मार्ग को दुरुस्त कराने के बाद मंगलवार सुबह आवागमन बहाल हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार की शाम नहर मार्ग पर अचानक बड़ा गड्ढा बन गया था। इसके चलते दोनों तरफ से बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया था। हादसे की आशंका को देखते हुए चिंतित ग्रामीणों ने मौके पर खतरे का संकेत लगा दिया। मंगलवार को अमर उजाला में इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग सक्रियता बढ़ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंचे एई अविनाश मिश्रा ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू करा दी।
विज्ञापन

मिट्टी डालकर गड्ढे को भरने का काम किया गया। मंगलवार सुबह तक मार्ग को दुरुस्त कर आवागमन बहाल करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें