फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क में गड्ढा, विभाग ने की खानापूरी

Sun, 31 Aug 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कोटवा नौरंगिया मार्ग के पुलिया पर बना होल। संवाद
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नौरंगिया–घुघली मार्ग पर कोटवा चौराहे के पश्चिम नहर पर बनी पुलिया में बने बड़े गड्ढे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसे भरवाने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन

पुल के दोनों ओर अंधा मोड़ होने और इस मार्ग पर चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। लोगों को बड़ी दुर्घटना की आशंका है। पांच दिन पहले पुलिया पर अचानक बड़ा होल बन गया था। जानकारी होने पर विभाग ने सिर्फ बोरियों में रेत भरकर गड्ढे के पास डाल दिया और रस्सी से घेरा बनाकर औपचारिकता पूरी कर दी।
तब से लेकर अब तक मरम्मत का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने कहा कि यह मार्ग दो जनपदों को जोड़ने के साथ-साथ नेपाल तक जाने वाला अहम लिंक रोड है। ब्लॉक मुख्यालय और सीएचसी भी इसी मार्ग पर होने से हमेशा गाड़ियों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन

गड्ढे के पास बने बैरिकेड दूर से वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते। अचानक सामने आने पर कई वाहन चालक संतुलन खो देते है। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इस सम्बन्ध में जेई संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिया होल की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें