फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट : मारपीट नहीं, फेफड़े में संक्रमण बनी महिला की मौत की वजहप

Sat, 14 Feb 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तालकुंडा गांव में मारपीट के बाद हुई महिला की मौत के मामले में परिवार के लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया। दो दिन चले विरोध प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट शॉक सेप्टिक आया है। पुलिस की भाषा में फेफड़े में संक्रमण का होना पाया गया है, जो मौत की वजह बनी है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के केवटलिया में आठ फरवरी को पड़ोसियों से हुई मारपीट में कृष्णावती (49) पत्नी लालजी गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत के बाद बुधवार को परिजन मामले में केस दर्ज करने में लापरवाही के मामले में एसओ पर कार्रवाई होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़ गए। इस मामले में सपा की ओर से बुधवार और बृहस्पतिवार को एसओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उस पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन के बाद डीएम के आश्वासन पर सपा कार्यकर्ता और परिवार के लोग मान गए और देर शाम पोस्टमार्टम कराकर रात में अंतिम संस्कार कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सबकी नजर टिकी थी।
पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉक सेप्टिक की बात आई है। फेफड़े में संक्रमण मौत की मुख्य वजह बताई जा रही है। रिपोर्ट में न तो बाहरी चोट की बात है और न ही अंदरूनी चोट की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ ढेबरुआ नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट शॉक सेप्टिक आया है। मामले की जांच की जा रही है।प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें