सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के बनोहिया बुजुर्ग गांव में लोहे की रॉड से पीटकर युवक की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी हरिओम ने शुक्रवार को पुलिस को नजरों से बचकर न्यायालय में सरेंडर कर दिया। वहीं, पुलिस धरपकड़ में दबिश देती रह गई। हत्या के दूसरे दिन पुलि महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
खेसरहा थाना क्षेत्र के बनोहिया बुजुर्ग गांव निवासी मनोज कुमार गौतम (33) की सात फरवरी की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी थी। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिओम को घटना का मास्टरमाइंड बताया है। हालांकि, वह वारदात के बाद से वह भाग निकला। इनाम घोषित कर बढ़ाई गई सख्ती मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में तेजी लाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने हरिओम पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। लेकिन, पुलिस को चकमा देकर बृहस्पतिवार को उसने न्यायालय में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इस संबंध में एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि हत्यारोपी हरिओम पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।