फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोस्ट किया सीएम का आपत्तिजनक फोटो, केस

Wed, 08 Oct 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। सऊदी अरब कमाने गए खड्डा क्षेत्र के युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की तहरीर पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

खड्डा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। यह तस्वीर अरमान अंसारी के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट हुई थी। अरमान अंसारी खडडा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर का निवासी है तथा वर्तमान में सऊदी अरब कमाने गया है। इसे देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। सुनील कुमार मिश्रा मंडल महामंत्री भाजपा, निवासी हरपुर थाना नेबुआ नौरगिया द्वारा खडडा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरमान के विरुद्ध धार्मिक भावना आहत करने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने समेत आइटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक खडडा गिरिजेश उपाध्याय ने बताया है कि अरमान अंसारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें