सुकरौली। हाटा कोतवाली के सुकरौली क्षेत्र में मंगलवार को एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से नाराज होकर एक टावर पर चढ़ गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को घंटों मशक्कत करना पड़ा और युवक को टावर से उतारकर पुलिस थाने ले गई। एक हफ्ते पहले भी यही युवक एक बार और चढ़ा था और घंटों हंगामा किया था। युवक का आरोप है कि प्रेमिका के घरवालों ने सब ले लिया, रुपये-समान देने के बाद अब साथ रहने से मना कर रही है। हाटा कोतवाली के परागपुर गांव के रहने वाला भोलू सुकरौली में एक टॉवर पर चढ़कर प्रेमिका के घरवालों पर ज्यादती का आरोप का लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश किया।
इससे पहले समय पर पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर समझाया बुझाया और टावर से नीचे उतारा। भोलू का कहना है कि लड़की पहले से हमारे साथ रह रही है। हमने रुपये और सामान सब कुछ प्रेमिका को सौंप दिया। पहले घरवालों को दिक्कत नहीं हुई तो घरवालों को आज क्यों दिक्कत हो रही है। हम दोनों अपनी मर्जी से साथ रह रहे थे।मौके पर पहुंची पुलिस को समझा बुझा कर प्रेमी को थाने ले गई। कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि युवक पुलिस हिरासत में है। जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।