फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना से मौत, बेटे ने हत्या का लगाया आरोप

Sun, 18 Aug 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली हनुमानगंज से 12 अगस्त की रात साढ़े आठ बजे बाइक से घर जा रहे 50 वर्षीय महातम गांव के समीप सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत पड़े थे। सूचना पर पहुंचे उनके पुत्र उन्हें रामकोला सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना में मौत की पुष्टि हो रही है। जबकि मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली हनुमानगंज गांव के रहने वाले महातम चीनी मिल के फैक्ट्री प्रबंधक मानवेंद्र राय के यहां काफी दिनों से रहते थे और उनकी खेतीबारी का काम देखते थे। 12 अगस्त की रात में उनके घर से अपने गांव बाइक से जा रहे थे। 200 मीटर आगे सड़क के किनारे वह लहूलुहान पड़े थे। आसपास के लोगों ने सूचना परिजनों को दी। महातम के पुत्र बबलू वहां पहुंचे और अचेत पड़े अपने पिता को बाइक से लेकर रामकोला सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना से मौत की पुष्टि हुई है। जबकि बबलू ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर पिता की हत्या का आरोप लगाकर अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज कराने की मांग की है। एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहीं भी धारदार हथियार या कोई ऐसा चीज से हमला नहीं आया है, जिससे हत्या होना प्रतीत हो। हालांकि, मृतक के बेटे ने तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें