फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन की प्रधानाचार्य बनीं पूजा साहनी

विज्ञापन
छितौनी इंटर कॉलेज में कुर्सी पर बैठीं एक दिन की प्रधानाचार्य पूजा साहनी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
छितौनी इंटर कॉलेज में मनाया गया बालिका दिवस
विज्ञापन

छितौनी(कुशीनगर)। छितौनी इंटर कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इसमें विद्यालय की प्रबंध समिति ने इंटर की छात्रा पूजा साहनी को एक दिन का प्रधानाचार्य मनोनीत कर महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया।
सोमवार सुबह विद्यालय की एक दिन की प्रधानाचार्य पूजा साहनी को प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर कार्यभार ग्रहण कराया। इसके बाद पूजा ने कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, एमडीएम कक्ष आदि का निरीक्षण किया। कोरोनारोधी टीका लगवाने आए छात्र-छात्राओं से बात कर उनकी समस्याएं जानी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कार्यालय में बेतरतीब ढंग से रखे अभिलेख पर नाराजगी जताते हुए परीक्षा नियंत्रक आकाश कुमार सिंह को अभिलेख सही से रखने के निर्देश दिए। मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं की ओर से बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया गया। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था के संबंध में शिक्षकों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि यह कदम, इस क्षेत्र की बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। इस दौरान सतेंद्र कुमार सिंह, गुलाब चंद, नरेंद्र प्रसाद, आलोक राजन, अम्बरीश कुमार सक्सेना, प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, विवेक गुप्ता, महंथ मिश्र, विजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें