फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Sat, 16 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने दिवाली और छठ पर्व पर शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर रखने पर पुलिस कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहा कि त्योहार के समय शहर में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। लेकिन बीते त्योहारों पर पुलिस के सहयोग से शहर की यातायात व्यवस्था सुदृण करने में यातायात पुलिस का योगदान सराहनीय रहा है। इसके बाद व्यापारियों ने सदर सीओ उमेश चंद भट्ट और यातायात निरीक्षक सत्य सन्याल शर्मा, कोतवाल सुशील शुक्ल समेत अन्य पुलिस कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला महामंत्री आशीष खेतान, नगर महामंत्री अजय गुप्त, सुनील कुमार मद्धेशिया, नगर उपाध्यक्ष मोहन जायसवाल, बिट्टू सोनी, प्रमोद गुप्ता, महेश मद्धेशिया, दुर्गेश विश्वकर्मा, दिलीप यादव, मिथिलेश सिंह, प्रेमशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें