संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मेहरौना पुलिस चौकी से जुड़ा एक आॅडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक बता रहा है कि चौकी के चार पुलिसकर्मियों ने पिकअप को रोक लिया। पिटाई कर रुपये की मांग करने लगे। नहीं देने पर फर्जी केस में जेल भेजने की धमकी देने लगे।
डरे-सहमे चालक ने गहना बंधक रखवाकर रुपये देने की बात कर रहा है। सीओ मनोज कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, वायरल आॅडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
यह पुलिस चौकी शराब और पशु तस्करी के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। पूर्व में तत्कालीन सीओ की जांच में पुलिसकर्मियों की मिलीभगम पाई गई थी। उनकी रिपोर्ट पर मेहरौना चौकी पर तैनत सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
सोमवार को वायरल आॅडियो में बलिया जिले के बेल्थरा क्षेत्र का एक युवक कह रहा है कि गुठनी क्षेत्र में शटरिंग गिराकर पिकअप से लाैट रहे थे। मेहरौना चौकी के चार सिपाहियों ने पिकअप रोक ली और पिटाई करते हुई फर्जी केस फंसाने की धमकी देने लगे।
गहने बंधक रखवाकर मोबाइल पर रुपये मंगवाने पड़े। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि वायरल आॅडियो की जांच की जा रही है।।