फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 20 लाख की लागत से थानों की बदलेगी सूरत, होगा सुंदरीकरण

Sat, 22 Nov 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। थानों के कार्यालय को सुंदर बनाने और फरियादियों को बैठने के साथस अन्य कमियों को पूरा किया जाएगा। शासन से थानों के मरम्मत और सुंदरीकरण पर खर्च करने के लिए बीस लाख रुपये मिले हैं। एक थाने पर दो लाख रुपये खर्च करने की योजना एसपी की ओर से बनाई गई है।
विज्ञापन

मरम्मत के अभाव में थानाध्यक्ष के कार्यालय, लिपिक कक्ष और फरियादियों को बैठने के लिए कुर्सी या टीनशेड नहीं है। इसके अलावा थानों की रंगाई नहीं हुई थी। एसपी केशव कुमार ने बताया कि इसके लिए शासन से बीस लाख रुपये मिले हैं, जिले में जितने थाने हैं उस हिसाब से एक थाने पर बीस लाख रुपये खर्च होंगे।
सभी थानाध्यक्ष को रुपये दिया जाएगा। इसमें थानाध्यक्ष के कार्यालय को सुंदर बनाना, फरियादियों के लिए कुर्सी की खरीदारी, थानों की रंगाई, पुताई के अलावा फूल पत्तियों पर खर्च किया जाएगा। इससे थानों की सूरत बदल जाएगी।
विज्ञापन

काफी दिनों से थानों के भवन की मरम्मत नहीं हो सकी थी। थाने पर जाने वाले फरियादियों के लिए बने सुनवाई कक्ष को भी सुंदर बनाने का निर्देश दिया गया है। इससे थाना परिसर और कार्यालयों की सुंदरता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें