फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 19 लोगों का खोया मोबाइल लौटाया

Wed, 24 Jan 2018 12:16 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
एसपी के साथ मोबाइल धारक। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। जनपद की सर्विलांस टीम और साइबर सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्विलांस टीम ने जहां 19 लोगों के गायब हुए मोबाइल का पता लगाकर उन्हें सौंप दिया, वहीं साइबर सेल ने 10 लोगों का 1.10 लाख रुपये से अधिक रकम उनके खाते में वापस कराया है। 
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 19 लोगों की तरफ से मोबाइल गायब होने की शिकायत की गई थी। शिकायत करने वालों में धर्मपुर के मुकेश कुमार सिंह, सिद्घार्थनगर के सुहेल खान, फाजिलनगर के विजय कुमार, तुर्कपट्टी के अब्दुल्ला अली, पडरौना के अमित रौनियार, कसया के रामप्रवेश गुप्ता, सेवरही के इंतसार अंसारी, सखवनिया के अब्दुल अदुस वारसी, कसया के विजय मद्घेशिया, पडरौना के उपेंद्र कुशवाहा, कसया के मूरत कुमार व मोनू सिंह, रामकोला के राजमन कुशवाहा, फाजिलनगर के बबलू जायसवाल, कसया के डॉ. आरसी लाल एवं प्रियंका गुप्ता, सेवरही के श्रीकेश यादव तथा फाजिलनगर के राजेंद्र सिंह सहित 19 लोग शामिल थे। सर्विलांस टीम ने इनकी शिकायत के आधार पर मोबाइल का लोकेशन ट्रेस का पता लगाया और मंगलवार को उन्हें पुलिस लाइंस बुलाकर सौंप दिया गया। 
एसपी ने बताया कि साइबर सेल ने भी 10 शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए 110546 रुपये उन खाताधारकों के खाते में वापस कराया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़ी कई कंपनियों ने इन लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी। इनके वॉलेट से  किए गए ट्रांजेक्शन को भी समाप्त कराया गया।  इस बरामदगी में स्क्वॉट प्रभारी एसआई विनय पाठक, सर्विलांस प्रभारी सुशील कुमार सिंह, कांस्टेबल चंद्रभान वर्मा, आतिश कुमार, अनिल यादव आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें