पडरौना। साइबर थाने की पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 17 पीड़ितों को उनकी रकम वापस करा दी है। त्योहारों की आड़ में लालच देकर लोगों को अपनी जाल में साइबर अपराधियों ने फंसा लिया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रुपये वापस दिलाने का प्रयास शुरू कर दिया। लिहाजा, मंगलवार को साइबर फ्रॉड के 17 पीड़ितों को 10 लाख छह हजार 940 रुपये वापस करा दिए गए। ठगी के रुपये वापस मिलने के बाद पीड़ितों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान पीड़ितों ने एसपी व साइबर थाने के इंस्पेक्टर को माला पहनाकर व बुके भेंट कर सम्मानित किया।
एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले लोगों ने शिकायती पत्री देकर साइबर ठगी किए जाने की बात बताई थी। इस पर गंभीरता से साइबर थाने की पुलिस टीम काम करने में लग गई। जांच के दौरान यह पता चला कि धनतेरस व दीपावली त्योहार की आड़ में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लालच देकर फ्रॉड करने और फेक लिंक क्लिक कराकर पर्सनल डाटा हैक किया गया है।
साइबर थाने की त्वरित कार्रवाई का ही असर है कि धनतेरस के दिन 17 पीड़ितों को 10 लाख छह हजार 940 रुपये वापस ऑनलाइन उनके खाते में जमा करा दी गई है। इसमें रौफनी खातून पत्नी चुरामन के 3.88 लाख, रानी देवी निवासी पगरा अहिर टोली के 4100, मंजू देवी पत्नी शंभू नाथ निवासी सपहा टोला के 1.72 लाख रुपये शामिल हैं। साहिना खातून निवासी गांगीटीकर विजेधरा के 11,500, नूर आलम निवासी नोनिया पट्टी पडरौना के 20 हजार, परमेश्वर शर्मा निवासी रोआरी के पांच हजार, इंद्रेश गुप्ता निवासी कप्तानगंज के 70 हजार, विजय कुमार राय निवासी तरया सुजान के 49 हजार, खुर्शीद आलम निवासी लाला छपरा लक्ष्मीगंज के 2740 रुपये वापस कराए गए।
रामायण शर्मा निवासी देवकली हाटा के 28 हजार, मेराज अली निवासी बरसैना था के 16,600, संतोष निवासी रामकोला के 66,500, फैयाज अंसारी निवासी पिरोजहां सेवरही के 35 हजार, शुभम कुमार निवासी बसहिया बनवीरपुर के 12 हजार, जयप्रकाश निवासी बसहिया बनवीरपुर के 28 हजार, राजीव जायसवाल निवासी सपहा लक्ष्मीपुर के 10 हजार, राकेश कुमार निवासी ओंकार वाटिका कॉलोनी पडरौना के 88,500 रुपये ऑनलाइन खाते में वापस करा दिया गया है।
ा