पडरौना। रविंद्रनगर एसओ विनय कुमार मिश्रा की मौजूदगी में सोहरौना के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़े होकर मुस्लिम समाज के लोगों ने बेलवा मिश्र जा रही लक्ष्मी प्रतिमा पर फूल बरसाया। इस दौरान प्रतिमा लेकर जाने वाले लोगों को भी माला पहनाकर व बुके भेंटकर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाया।
इस दौरान प्रधान संघ पडरौना के अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह, भिसवा लाला गनेशीपट्टी के प्रधान रफीक अंसारी, सफीक अंसारी, सैफुद्दीन, मुस्ताक, शमसुद्दीन, सद्दाम, वसीर अंसारी, धुम्मन प्रसाद गुप्ता, गणेश तिवारी, टीएन सिंह, भारत सिंह, अविनाश मिश्र, प्रिंस मिश्र, एसआई सौरभ द्विवेदी, अनुराग यादव, दशरथ कुमार, अभिलाश सिंह, कांस्टेबल अमरनाथ, परवेज आलम आदि मौजूद रहे। भ