फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सेवरही। शनिवार को सेवरही कस्बे के जानकीनगर मुहल्ले में एक व्यापारी युवक बेहोशी की हालत में एक घर में मिला। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर 10 इंदिरानगर मुहल्ला निवासी 28 वर्षीय युवक अशोक रौनियार घर से दिल्ली जाने के लिए दो दिन पहले निकला था। बताया जाता है कि दो दिन बाद शनिवार को वह कस्बा के जानकीनगर मुहल्ले के एक घर में बेहोशी की हालत में मिला। जिसकी सूचना एक महिला किरायेदार ने उसके घर वालों को दी थी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने बेहोश युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। परिजनों ने इस घटना को अवैध संबंध बताते हुए एक महिला और उसकी दो बेटियों पर आरोप लगाया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बैग से शरीर में उत्तेजना पैदा करने वाली दवाएं भी बरामद हुई है। परिजनों की माने तो आरोपी महिला ने मृतक युवक से पकड़ीहार पूरब पट्टी गांव में एक जमीन भी क्रय कराया है। इस संबंध में सेवरही एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी महिला और उसके दो पुत्रियों के खिलाफ 304 आईपीसी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें