फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने बरामद की छह पेटी अंग्रेजी शराब

Thu, 12 Feb 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बरवापट्टी पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के हनुमान चौक (दशहवा) से छह पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देख तस्कर भाग निकला। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश कुमर ने बताया कि एसआई इकराम खान, कांस्टेबल अमित कुमार व भैरो जायसवाल के साथ दशहवा के हनुमान चौक पर चेकिंग की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 34,560 रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को देखते ही अभियुक्त मौके से भाग गया, लेकिन उसकी पहचान कर ली गई है और शीघ्र उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरामद शराब को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें