फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने बरामद किया 93 पेटी अंग्रेजी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन लाख से अधिक बताई जा रही है बरामद शराब की कीमत
विज्ञापन

बनकटा बजार। चौराखास पुलिस ने तस्करी के लिए छुपाकर रखे 93 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसमें कुल 4464 शीशी अंग्रेजी पाई गई। इसकी कीमत तीन लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस बरामद शराब को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

चौराखास थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सात बजे कोइलसवा गांव के घुरुणाकुंड के पास बिहार भेजने के लिए अवैध शराब रखी गई थी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी के निशानदेही पर घुरूणाकुंड के बांस के कोठ में पुआल में छुपा कर 93 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। उसकी गिनती करने पर 4464 शीशी अंग्रेजी मिली। इसकी कीमत तीन लाख से अधिक है। पकड़ा गया आरोपी बिहार के प. चंपारण के शिकारपुर कुकुरा का सुधीर महतो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें