फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने दर्ज किया डॉक्टर का बयान, संचालक नहीं आया सामने

Mon, 05 Jan 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
डॉ. विकास मंडलोई का बयान दर्ज करते एसएसआई सुभाष। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव की रहने वाली प्रसूता की हुई मौत के मामले में पुलिस ने ऑपरेशन करने वाले डॉ. विकास मनडोई का बयान रविवार को दर्ज किया। इसके पूर्व डॉ. मीरा शर्मा और शिल्पी शर्मा का बयान पुलिस दर्ज कर चुकी है। फरार चल रहे आरोपी हॉस्पिटल संचालक अभी तक पुलिस के सामने नहीं आया।
विज्ञापन

नोटिस देने के बाद भी सीसीटीवी कैमरे का फुटेज नहीं उपलब्ध कराया जा सका है। ऑपरेशन के दौरान कौन-कौन मौजूद रहा, इसके लिए पुलिस साक्ष्य के तौर पर मोबाइल का लोकेशन चेक करेगी। सोहरौना निवासी 30 वर्षीय पूनम को 21 नवंबर की रात को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन गांव की आशा कार्यकर्ता के साथ टेंपो से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
वहां रात में ऑपरेशन नहीं होने की बात कह स्टाफ नर्स ने लौटा दिया। आशा कार्यकर्ता पूनम के परिजनों को गुमराह कर रामकोला कस्बे में संचालित गीतांजलि हॉस्पिटल में लेकर चली गई। वहां रात में ऑपरेशन हुआ और महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। 22 नवंबर को दोपहर में पूनम की मौत हो गई। इस मामले में पूनम के देवर की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक अरविंद कुमार शर्मा पर प्राथमिकी दर्ज किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रसूता की मौत की वजह ऑपरेशन के दौरान हुई लापरवाही सामने आई। जिस डॉक्टर के नाम पर रजिस्ट्रेशन वह गया ही नहीं था और डॉ. विकास मनडलोई ने ऑपरेशन करने की बात स्वास्थ्य विभाग की टीम से स्वीकार किया। इसी आधार पर मुकदमे की विवेचना कर रही पुलिस डॉ. विकास को थाने पर बुलाकर बयान दर्ज किया।
डॉ. विकास ने ऑपरेशन करने की बात स्वीकार किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच के बाद सीएमओ ने डॉ. विकास को जिले के किसी भी निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने से मना कर दिया है, पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। वहीं पूनम के पति राजू कुशवाहा ने कहा कि पुलिस की जांच सुस्त होने के कारण अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। दूसरे लोगों से मुकदमा सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें