फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिकटिया बाला छत्तर घाट पर पुलिस का छापा, भागे खनन माफिया

Mon, 25 Sep 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सिकटिया और बाला छत्तर घाट पर अबैध बालू खनन का छापा मार कर बालू नदी में प्रवाहित करातीं पुलिस। स
विज्ञापन
- पुलिस ने नाव तोड़वाकर बालू नदी में डलवा दिया, एक सफेदपोश के शह पर होता था खनन
विज्ञापन

रामकोला। शाम ढलने के बाद सिकटिया बाला छत्तर घाट पर बालू खनन शुरू हो जा रहा है। एक सफेदपोश की शह पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। रविवार की शाम को पुलिस ने छापेमारी किया तो नदी के रास्ते बालू खनन करने वाले भाग निकले, जबकि वहां मौजूद लोग नाव की मदद से नदी उस पार चले गए। पुलिस ने नाव को तोड़वा दिया और निकाले गए बालू को नदी में डलवा दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के नदी के घाट पर इन दिनों बालू खनन किया जा रहा है। यह खेल इलाके के एक सफेदपोश की मिलीभगत से हो रहा है। इसकी वजह से खनन विभाग के जिम्मेदार अवैध खनन को रोकने में रूचि नहीं ले रहे हैं। शाम को इसकी जानकारी किसी ने रामकोला पुलिस को दी। पुलिस को देख बालू निकालने वाले मजदूर नदी में कूदकर भाग निकले। पुलिस ने घाट पर निकाल कर रखी गई बालू को को नदी में डलवा दिया और एक नाव को जेसीबी से तोड़ दिया। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी की गई थी। खनन करने वाले भाग निकले। इनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें