फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे पुलिस आवास

Tue, 10 Mar 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
भूमि पूजन करते एसपी केशव कुमार।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। पुलिस लाइंस परिसर में सोमवार को पुलिस के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। एसपी केशव कुमार ने टाइप-2 और टाइप-3 आवासीय भवनों समेत विभिन्न निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिस लाइन में बनने वाले नए भवनों और सुविधाओं से पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय व कार्य वातावरण मिलेगा। इसके साथ ही आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित निर्माण कार्यों में पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं, आधुनिक वाहन पार्किंग और रखरखाव क्षेत्र, सुरक्षा व निगरानी के लिए उन्नत सीसीटीवी समेत अन्य तकनीकी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। भवनों का डिजाइन पर्यावरण अनुकूल और ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह शिलान्यास केवल भवन निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि कुशीनगर पुलिस की आधुनिक और जनकेंद्रित पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नए संसाधनों और बेहतर सुविधाओं से अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा तथा जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें