फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरोपी परिवार के दो और लोगों को पुलिस ने उठाया

Fri, 30 May 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के रामपुर झुरिया निवासी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता मठकेशोराम गांव में बरात में हत्या कर दी गई थी। यह वारदात पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो और लोगों को उठाया है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि सभी पहलुओं पर पुलिस टीम अपना काम कर रही है। आरोपी रणधीर के चाचा लक्ष्मन निषाद व आरोपी के चचेरे भाई विनित को पूछताछ के लिए थाने लाकर खुखुन्दू थाने से आई हुई पुलिस के साथ भेज दिया गया है। जल्द ही हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा। गांव में अहिरौली बाजार थाने की पुलिस मौजूद है। मृतक तेज बहादुर के भाई ज्वाला बहादुर ने बताया कि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं आरोपी रणधीर के घर सन्नाटा छाया हुआ था। उसके चाचा लक्ष्मन निषाद के घर भी सन्नाटा छाया हुआ है। इसके पूर्व पुलिस नामजद दो आरोपियों को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है। सूत्रोंं की मानें तो पुलिस की जांच में तीन डिस्मिल जमीन को लेकर उपजे विवाद में तेज बहादुर की हत्या हुई है। पुलिस घटना के पर्दाफाश के करीब पहुंच चुकी है। परिवार के एक और सदस्य की तलाश पुलिस को है। इसकी तलाश में पुलिस बिहार और गोरखपुर में भी दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें