फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों को छोड़ने के आरोप में चौकी इंचार्ज व दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करों को छोड़ने के आरोप में चौकी इंचार्ज व दो सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन

60 हजार रुपये में सेटिंग होने पर छोड़ दी थी पशु तस्करों की गाड़ियां
भोर में पकड़ी गई थी कई पिकअप, बरामदगी दिखाई केवल एक की
वायरल हुए ऑडियो से खुला मामला, एसपी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने शनिवार की भोर में गोवंशी पशुओं से लदे कई वाहनों को तस्करों से सेटिंग के बाद छोड़ दिया और वाहवाही दिखाने के लिए केवल एक गाड़ी की बरामदगी दिखाई। परंतु इसी बीच पुलिस कर्मियों व तस्कर के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। इस मामले में देर शाम एसपी ने आरोपी कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
कसया थाने के कुशीनगर पुलिस चौकी प्रभारी निरंजन राय ने पुलिस कर्मियों के साथ शनिवार की भोर में चौकी क्षेत्र के गांव भैंसहा के पास हाटा की ओर से आ रहे एक पिकअप को पकड़ा था। इस पिकअप पर एक गाय, दो सांड़ और तीन बछड़े सहित कुल छह गोवंशीय पशु लदे थे। एक तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान असलम पुत्र अहमद शाह निवासी काजीपुर टोला सुकरौली, थाना पटहेरवा के रूप में हुई। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज व पुलिस टीम अभी इस बरामदगी पर अपनी पीठ थपथपा ही रही थी कि एक के बाद एक चार ऑडियो क्लिप वायरल होने लगा। इसमें पुलिस कर्मियों व पशु तस्कर के बीच हुई बातचीत का अंश था। ऑडियो क्लिप के अनुसार पुलिस ने पशु लदे कई पिकअप पकड़े थे। पशु तस्कर मामले को मैनेज करने के लिए बात कर रहा था। एक लाख रुपये की डिमांड हो रही थी लेकिन बात होते-होते साठ हजार में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन

किसी माध्यम से यह ऑडियो टेप एसपी विनोद कुमार मिश्र तक पहुंचा। इस पर एसपी खुद कसया थाने पहुंचे और सीओ कसया शिव स्वरूप को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

देर शाम एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि वायरल हुए ऑडियो टेप के मामले में आरोपी कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज निरंजन राय व कांस्टेबल विजय यादव और राजन सरोज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस तरह के गंभीर अपराध करने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें