पडरौना। छात्राओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को स्कूल-काॅलेजों व आसपास चेकिंग की गई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में सर्किल के समस्त थानों की ओर से 22 स्कूल-काॅलेजों में चेकिंग की गई। मनचले शोहदों व अनावश्यक रूप से खड़े 109 लोगों की चेकिंग करते हुए 14 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई।
क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में 13 स्कूल-काॅलेजों में चेकिंग की गई। 77 व्यक्तियों की जांच करते हुए 12 लोगों को चेतावनी दी गई।
क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना के नेतृत्व में 22 स्कूल-काॅलेजों में चेकिंग की गई। स्कूल-काॅलेजों के आसपास 97 व्यक्तियों की जांच करते हुए 25 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई।