फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार बाॅर्डर पर पुलिस ने चलाया सघन तलाशी अभियान

Sat, 30 Aug 2025 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। नेपाल के रास्ते बिहार में तीन पाकिस्तानियों के घुसपैठ की सूचना के बाद यूपी बिहार सीमा पर खड्डा पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया। हालाकि इसमें कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
विज्ञापन


कुशीनगर की सीमा बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले से जुड़ी है। कसया से छपुआ (विहार) तक जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 727 खडडा क्षेत्र से होकर बिहार में प्रवेश की है। इस सड़क का प्रयोग के बगहा, वाल्मीकिनगर मुख्य पथ से नेपाल सीमा के वाल्मीकिनगर लोग आते जाते हैं। दो दिन पहले यह खबर आई कि पाकिस्तान के रहने वाले तीन लोग जो जैश के आतंकवादी हो सकते हैं, नेपाल से बिहार में प्रवेश किए हैं। इसके बाद बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया था। इसके मद्देनजर शुक्रवार को खडडा थाने की पुलिस ने सालिकपुर चौकी इंचार्ज अजय यादव की अगुवाई में एनएच पर सघन तलाशी अभियान चलाया। बिहार से आने व जाने वाले सभी दोपहिया, चार पहिया वाहनों की तलाशी की गई। हर संदिग्ध वस्तु की छानबीन की गयी जो शाम तक जारी रहा। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि बिहार सीमा संवेदनशील होने के चलते रूटीन चेकिंग चलती रहती है। इसी क्रम में चेकिंग अभियान चलाया गया।


बिहार पुलिस ने घुसपैठ से किया इन्कार
दो दिन से आतंकवादी घुसपैठ को लेकर हलकान बिहार पुलिस के एडीजी ला एंड ऑर्डर पंकज दरार ने एक बयान में कहा है कि पाकिस्तानी तीन नागरिकों के बिहार में घुसपैठ की सूचना गलत निकली है। पासपोर्ट की जानकारी जरूर मिली थी। जांच में पता चला कि तीनों पाकिस्तानी नागरिक नेपाल से मलेशिया चले गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें