तमकुहीराज। शराब तस्करी रोकने के लिए कुशीनगर पुलिस इन दिनों अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को तमकुहीराज थाने की पुलिस ने लतवा बाजार नहर पुल के समीप से वाहनों की चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वाहन की तलाशी के दौरान 336 टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद हुई है। बरामद वाहन की कीमत 12 लाख रुपये आंकी जा रही है तो अवैध शराब की कीमत 35 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
सीओ तमकुहीराज अमित सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा, वरिष्ठ इंस्पेक्टर दिनेश साहनी व चौकी प्रभारी डिबनी बंजरवा राजकपूर के नेतृत्व में पुलिस टीम हाईवे पर भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे के रास्ते तस्कर शराब की खेप लेकर बिहार की सीमा में दाखिल होने वाले हैं।