कप्तानगंज। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात करीब पौने नौ बजे 1.424 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई। आरोपी कोतवाली हाटा क्षेत्र का रहने वाला है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चेंडा माता मंदिर के पास छोटी नगर पर बृहस्पतिवार की रात्रि पौने नौ बजे के लगभग मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया।
पुलिस ने हाटा कोतवाली के ग्राम सभा पोखरभिंडा निवासी उदयभान प्रसाद को मौके पर पकड़कर उसकी तलाशी ली। उसके पास से 1.424 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत लगभग 28 हजार बताई जा रही है।