फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 432 शीशी अंग्रेजी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 432 शीशी अंग्रेजी शराब पकड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा (कुशीनगर)। बिहार सीमा स्थित समउर बाजार पुलिस चौकी के सामने बुधवार की देर रात में एक स्कार्पियो गाड़ी से अलग-अलग ब्रांड की 432 शीशी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। पुलिस ने शराब के साथ एक व्यक्ति को भी पकड़ा है। गाड़ी भी पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

पटहेरवा के एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एसआई राजेश यादव पुलिसकर्मियों के साथ रात में बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर लौट रहे थे। इसी दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी को दिखी तो चालक को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी तेजी से लेकर भागने लगा। समउर बाजार पुलिस चौकी को सूचना देकर पीछा किया गया। पुलिस चौकी के पास चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। दौड़ाकर पकड़ लिया गया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो अलग-अलग ब्रांड की 432 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। चालक ने बताया कि शराब बिहार लेकर जा रहा था। पकड़े गए वाहन चालक का नाम जितेंद्र कुमार निवासी बुजुरती हाटा थाना मुफलिस जिला सिवान (बिहार) है। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें