पडरौना/उजारनाथ। पुलिस ने पटहेरवा थाना क्षेत्र के पशु तस्करों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। उनके घर जाकर कर तस्दीक की जा रही है कि वह जेल से आने के बाद क्या कर रहे हैं। जो घर पर हैं उनकी क्या गतिविधियां है।
वहीं उनके आसपास के लोगों व गांव के चौकीदारों से भी फीडबैक लिया जा रहा है। ऐसे ही एक पशु तस्कर को पुलिस जेल भेजा है जो बिहार में बैठकर पशु तस्करी का नेटवर्क संचालित करता था। एसपी के आदेश पर सभी थाना क्षेत्रों के पशु तस्करों का सत्यापन के बाद क्राॅस चेकिंग भी कराई जा रही है।
पुलिस अपने थाना क्षेत्र के पशु तस्करों की गतिविधियों व उनके कार्यों पर नजर रखने के साथ स्थलीय सत्यापन भी करा रही है। उनके सक्रिय होने की किसी भी सूचना प्रमाणित करने की जिम्मेदारी उस क्षेत्र के दरोगा, बीट सिपाही और चौकीदारों को दी गई है।
इसी सूचना पर थाना क्षेत्र के गांव कुचिया मठिया टोला पिपरा के कुख्यात पशु तस्कर मोसाहेब को अहलादपुर से अवैध असलहे के साथ पकड़ कर शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि हर गांव के बीट सिपाही व दरोगा को ऐसे तस्करों की गतिविधियों व उनके वर्तमान स्थित को पैनी नजर रखी जा रही है। ा