फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन करोड़ से बनेगी सड़क, जाम से मिलेगी निजात

Mon, 20 Jan 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय मार्ग स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर लगने वाले जाम से परेशान लोगों को जल्द ही निजात मिलने वाली है। इस नहर के दक्षिणी पटरी पर खड़ंजा सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

यह सड़क नगर के लम्हुआ से पचरूखिया गांव तक बनाई जाएगी। करीब 11 किलोमीटर इस सड़क के निर्माण कार्य पर 323.76 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शहर के सुभाष चौक से जिला मुख्यालय की तरफ से जाने वाली सड़क से छोटी गंडक नहर गुजरी है। यहां नहर को पार करने के लिए लोगों को पुल पार करना पड़ता है। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के दोनों तरफ और नगर के दक्षिण पटरी पर टू-लेन सड़क का निर्माण हुआ है। इस सड़क की अपेक्षा गंडक नहर पर बना पुल संकरा है। इसके चलते यहां हर दिन रुक-रुक कर जाम लगता है।
विज्ञापन

लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान दिन भर पसीना बहाते हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें जाम से निजात पाने में घंटों लग जाते हैं। वहीं नगर की उत्तर की ओर पटरी अभी कच्ची है। इसलिए इस पटरी के रास्ते जाने में लोग परहेज करते हैं।
इसके चलते सभी लोग नहर को पार दूसरी पटरी पर बने पिच सड़क से ही आवागमन करते हैं, इससे भी जाम की समस्या बनी रहती है। इस परेशानी को देखते हुए सदर विधायक की पहल पर नगर की उत्तरी पटरी पर खड़ंजा कार्य की स्वीकृति मिली है। यह खड़ंजा कार्य सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग कराएगा।
यह निर्माण कार्य मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के 81 किलोमीटर से 95.250 शून्य तक होगा। अर्थात शहर के लम्हुआ शिवमंदिर से पचरूखिया गांव तक होगा। इसकी दूरी 11 किलोमीटर है। इसके लिए 323.76 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें