फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठगी के मामले में पुलिस कर रही तथ्यों का मिलान

Sun, 19 Oct 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय कस्बा स्थित ज्वेलरी की एक दुकान में ग्राहक बनकर बुधवार को हुए ठगी मामले में पुलिस जांच में उभर कर आए तथ्यों का मिलान कर रही है। जांच में उभर कर सामने आए तथ्यों को सत्यता की कसौटी पर परखने के बाद पुलिस शीघ्र मामले के खुलासे का दावा कर रही है। ठगी की घटना सामने आने के बाद कस्बे के व्यापारी त्योहारों का सीजन होने के कारण दुकानदारी करते समय पूरी सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत तमकुहीराज कस्बे के मुख्य बाजार स्थित विद्यासागर वर्मा की सृष्टि ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। बुधवार दोपहर बाद एक व्यक्ति ग्राहक बनकर आया और दुकान से जेवर लेकर चंपत हो गया। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया जांच पड़ताल में सामने आए तथ्यों व सीसीटीवी फुटेज का मिलान कराया जा रहा है। शीघ्र मामले का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें