फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हैमर में स्वर्ण और डिस्कस-थ्रो में बीएन मिश्र ने जीता रजत पदक

Sun, 19 Oct 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गुजरात के सूरत में वीर नामद साऊथ गुजरात विश्वविद्यालय के सिंथेटिक स्टेडियम में चौथी मास्टर गेम्स और स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन आठ से 10 अक्तूबर तक हुआ। शहर के भरवलिया निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्रा ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता है। वे इस प्रतियोगिता में 80 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग की प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग किए थे। उन्होंने 19.50 मीटर दूर तक हैमर-थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता है। इसी तरह 17.05 मीटर दूर तक डिस्कस-थ्रो कर रजत पदक अपने नाम किया है। वे शनिवार को प्रतियोगिता जीतकर पडरौना पहुंचे तो उन्हें खेल प्रेमियों ने स्वागत कर बधाई दी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पडरौना चेयरमैन विनय जायसवाल, अजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी, दीप नारायण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें