फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए पुलिस और सेना के जवानों ने किया रूट मार्च

Fri, 03 Mar 2017 12:19 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
रूट माचऱ्र्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के छठें चरण में चार मार्च को होने वाले मतदान के लिए पुलिस और सेना के जवानों ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। इन जवानों ने लोगों से निर्भीक होकर निष्पक्ष रूप से मतदान करने की अपील की।  
विज्ञापन

   
गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार तुर्कपट्टी थाने के एसओ नवीन कुमार सिंह की अगुवाई में तुर्कपट्टी थाने की पुलिस और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। इन जवानों ने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। जवानों ने सरिसवा, गुरवलिया, राजापाकड़, सीताराम चौराहा, भेलया, उजारनाथ, कोरया, देवपोखर, तुर्कपट्टी सहित कई गांवों और बाजार में फ्लैग मार्च किया।  
    
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार आरपीएफ, सीआईएसएफ एवं कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने अन्हारीबारी, कोहरवलिया, कुबेरस्थान, अमवा, सिंघनजोड़ी, बतरौली बाजार, कल्यान छापर, गंगौली, शिवपुर बाजार, सखवनिया, बढ़वलिया, बालखंडी, बरहज, गांगरानी, सरेयां, कठकुइयां, घोरघटिया, सिकटा, बदलपट्टी, प्रधानपट्टी, शुक्लपट्टी, खन्हवार, बकलोलही, पिपरा जटामपुर आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया।  
विज्ञापन

    
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार एसओ अरुण कुमार की अगुवाई में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। इन जवानों ने जटहां बाजार, भैरोगंज, हिरनहीं, पड़री पिपरपाती, सोनवल, मंसाछापर, डुमरी, चिरगोड़ा, पुरनहां, एकवनही, कटाईभरपुरवा सहित कई गांवों में भ्रमण कर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।       
छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार हनुमानगंज थाने की पुलिस ने बेलवनिया इंटर कालेज से फ्लैग मार्च शुरू किया और केशवपट्टी, धरनीपट्टी, सेखुई खास, तिनबरदहां, नरकहवां, छितौनी, बुलहवा, पनियहवा, नौतार जंगल, बोधी छपरा, मलहिया, रामनगर के बूथों और चौराहों तक भ्रमण किया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें