पडरौना। शहर के जटहा रोड पर नाग पंचमी के अवसर निकले डोल जुलूस में आर्केस्ट्रा में फाइमाइशी गीत को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें 19 वर्षीय सागर कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दिया गया, जबकि दूसरे पक्ष के आरोपी अंशुमान को भी पीठ में चाकू लगा है, जिसका इलाज पुलिस की निगरानी मेंं मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। इस मामले में सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, फरार चल रहे दो आरोेपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पडरौना शहर में 29 जुलाई की रात में नागपंचमी के अवसर पर शहर में डोल जुलूस आखड़ेदारों ने निकाला था। इसमें आर्केस्ट्रा चल रहा था। फरमाइशी गीत को लेकर शहर के रहने वाले युवकों का दो गुट आपस में भिड़ गया।
मारपीट के दौरान सागर कुमार के पेट में चाकू घोंपकर युवकों ने हत्या कर दिया, जबकि दूसरे पक्ष के आरोपी अंशुमान के पीठ में भी चाकू लगा है।पुलिस इस मामले में सागर के पिता की तहरीर पर 11 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। इस मामले में सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, फरार चल रहे जटहा रोड रामलीला मैदान के रहने वाले आठवें आरोपी अंकित सिंह को शुक्रवार को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया।
इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके बाद आर्म्स एक्ट की धारा मुकदमा में बढ़ाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार घटन के मुख्य आरोपी अंकित सिंह और अंशुमान उर्फ अंशु हैं। अंशुमान का इलाज अभी चल रहा है। फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।