फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भोरे को हराकर पोखरभिंडा की टीम ने 91 रन से जीता मैच

Sat, 10 Jan 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। विशुनपुरा बाजार स्थित महंथ त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही एमटीपीआइसी क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन शुक्रवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह मैच जायेद इलेवन पोखरभिंडा और सोनू इलेवन भोरे (बिहार) के बीच हुआ, जिसमें पोखरभिंडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 91 रन से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जायेद इलेवन पोखरभिंडा ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से धर्मेंद्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन की आतिशी पारी खेली, वहीं ज्ञानू ने 49 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। भोरे की ओर से लालू ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू इलेवन भोरे की शुरुआत बेहद खराब रही। पोखरभिंडा के गेंदबाजों के सामने भोरे की टीम टिक नहीं सकी और पूरी टीम 11 ओवर में मात्र 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भोरे की ओर से शेखर और इब्राहिम ने 15-15 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके। इस तरह जायेद इलेवन पोखरभिंडा ने 91 रन से मैच अपने नाम किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए धर्मेंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें इमामुद्दीन अंसारी ने सम्मानित किया। इससे पूर्व मैच के मुख्य अतिथि मोहम्मद आरिफ अंसारी, विशिष्ट अतिथि मोहम्मद सरफुद्दीन अंसारी ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। आयोजन में अखिलेश मिश्र, विनय सिंह, विपिन ठाकुर, अफजल अंसारी, इरशाद अंसारी, अजय यादव और राकेश यादव का सहयोग रहा। अंपायरिंग अमन कुशवाहा व अभिषेक यादव ने की, जबकि स्कोरर की भूमिका यूरैश और कमेंटेटर की भूमिका विकास यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें