फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विशुनपुर देवार में सरयू की कटान तेज, हाल जानने पहुंची लंदन की टीम

Sat, 10 Jan 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कटान देखती लंदन से आई टीम। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
बरहज। सरयू पार परसियां-विशुनपुर देवार के निकट बिनटोला गांव के समीप नदी कटान कर रही है। जिससे गांव के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। शुक्रवार को लंदन से आई दो सदस्यीय टीम ने कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। हालांकि एक दिन पूर्व पीडब्ल्यूडी और बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों ने भी जगह-जगह हो रही कटानों का जायजा लिया था।
विज्ञापन

मऊ जनपद के बिनटोला गांव के निकट सरयू कटान कर रही है, जिससे पिछले कुछ दिनों से नदी में बेतहाशा कटान कर रही है। लोगों के अनुसार दोपहर में लंदन से आई एक महिला और पुरुष की दो सदस्यीय टीम ने कटान क्षेत्र का दौरा किया। विदेशियों को देख अगल-बगल के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि आई टीम के सदस्यों की बात किसी के समझ में नहीं आ रहा था। करीब दो से ढ़ाई घंटे तक टीम के सदस्यों ने होेने वाली कटान का जायजा लिया। बाढ़ खंड विभाग के सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें