समउर बाजार। पटहेरवा पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के केस में फरार चल रहे एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया, जहां कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।पुलिस के मुताबिक एसआई आकाश सिंह, हेंड कास्टेबल राम प्रवेश यादव के साथ गश्त पर थे।
इस दौरान सूचना मिली कि छेड़खनी व पाॅस्को एक्ट में फरार चल रहे आरोपी सफी आलम निवासी मीर बिहार थाना पटहेरवा, महुअवा काटा के पास वाहन की प्रतीक्षा में खड़ा है। पुलिस टीम तत्काल वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।