फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट में सेकंड टॉपर आकांक्षा को पीएनबी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट में सेकंड टॉपर आकांक्षा को पीएनबी ने किया सम्मानित
विज्ञापन

कसया। नगर के नवजीवन मिशन स्कूल में बृहस्पतिवार की शाम को नीट-2020 में देश भर में दूसरा स्थान पाने वाली कुशीनगर की बेटी आकांक्षा सिंह को सम्मानित किया गया। पंजाब नेशनल बैंक व स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आकांक्षा को पीएनबी ने पांच लाख रुपये व स्कूल प्रबंधन ने 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य महाप्रबंधक स्वरूप कुमार साहा ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। आकांक्षा की उपलब्धि से कुशीनगर जिले के साथ पूरा प्रदेश गौरव का अनुभव कर रहा है। ऐसी प्रतिभाशाली बेटी को सम्मानित करने में गौरव का अहसास हो रहा है। पूर्वांचल की इस मेधावी बेटी से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

नवजीवन मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य सीरिल कोस्टा ने कहा कि आकांक्षा की सफलता से स्कूल का भी सम्मान बढ़ा है। आकांक्षा ने इस स्कूल में कक्षा तीन से दसवीं तक की पढाई की है। लगातार प्रथम स्थान प्राप्त करती रही है। अब वह अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकुमार सिंह, संयुक्त मंत्री अनूप सिंह, ब्लॉक मंत्री नीरज श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व पूर्वांचल बैंक के मुख्य महाप्रबंधक स्वरूप कुमार साहा व उप महाप्रबंधक राजीव जैन का स्कूल प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पांडेय व गरिमा दिवेदी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में पीएनबी की तरफ से आकांक्षा का बैंक में खाता खोलकर पांच लाख रुपये जमा करते हुए पासबुक व एक लैपटॉप प्रदान किया गया। इसके अलावा नवजीवन मिशन स्कूल के चेयरमैन पीसी सैम कुट्टी ने आकांक्षा को 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक पडरौना के शाखा प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, कसया के शाखा प्रबंधक उमेश सिंह, नवजीवन मिशन स्कूल के डायरेक्टर कैप्टन आशीष सैम, महेंद्र, राजेश, कृष्णा, बाबूलाल सहित तमाम विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें