फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का पुतला जलाया

Sat, 23 Dec 2017 12:17 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
पीएम का पुतला जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पडरौना नगर के सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। उसके बाद प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सत्ताधारी दल के नेता न्यायालय के फैसले दु:खी होकर टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि न्यायालय के निर्णय से साफ हो गया है कि भाजपा ने ही सत्ता पाने के लिए यह पूरा षडयंत्र रचा था। न्यायालय ने 2जी घोटाले के आरोपियों को बरी करके भाजपा को करारा जवाब दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता संतोष श्रीवास्तव ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। यूथ कांग्रेस के लोकसभा इकाई के अध्यक्ष जहीरुद्दीन, मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्णप्रताप सिंह, मनीष जायसवाल, विजय प्रताप सिंह, अखलाख खान, मनोज मोदनवाल, आदित्य तिवारी सहित कई लोगों ने सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। उसके बाद प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। इस दौरान मुन्ना खां, वेदप्रकाश मिश्र, राजन प्रजापति, प्रेम चौहान, अनिल मोहित कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें