फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के बाद महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

विज्ञापन
महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाते पीएम नरेंद्र मोदी।स? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के बाद महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे पीएम मोदी
विज्ञापन

सात माह में दूसरी बार मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री
पांचवीं शताब्दी की लेटी बुद्ध की मूर्ति के सामने की पूजा-अर्चना, चढ़ाया चीवर
प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर में जलाई मोमबत्ती, बौद्ध भिक्षुओं को अंग वस्त्र भेंट किए
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को भगवान बुद्ध की जन्मस्थली नेपाल के लुंबिनी से वापसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। पीएम ने पांचवीं शताब्दी की लेटी भगवान बुद्ध की मूर्ति के सामने विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने मूर्ति पर चीवर चढ़ाया व कैंडल जलाकर विश्व शांति की कामना की। मोदी सात माह में दो बार कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध के दर्शन करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।
पीएम मोदी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी (नेपाल) से शाम करीब 4:50 बजे कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने पीएम की अगवानी की। सड़क मार्ग से पीएम 5:15 बजे मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोल्फ कोर्ट गाड़ी का इस्तेमाल किया। मंदिर में कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर की अगुवाई में प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध की लेटी मूर्ति के समक्ष कैंडल जलाकर विश्व शांति की कामना की। बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। इससे पहले प्रधानमंत्री को बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध की मूर्ति भेंट की। इस मौके पर श्रीलंका बुद्ध विहार के प्रभारी भंते नंदरतन, भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार के प्रबंधक भंते महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में 20 मिनट रहे प्रधानमंत्री
पीएम मोदी मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में 20 मिनट तक रहे। उनका काफिला शाम पांच बजकर 15 मिनट पर मंदिर पहुंचा। पूजा-अर्चना के बाद पांच बजकर 35 मिनट पर रवाना हो गया।
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षुओं को प्रेरणास्रोत बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन के दौरान मौजूद बौद्ध भिक्षुओं के स्वस्थ जीवन की कामना की। मंदिर में भिक्षुओं के साथ बातचीत में उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। पीएम ने कहा कि बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों से मैं बहुत प्रभावित होता हूं। विश्व के कल्याण के लिए सत्य, अहिंसा व करुणा का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें