फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज आएंगे पीएम मोदी... पांच लेयर में होगी अभेद्य सुरक्षा

Fri, 20 Jun 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
एयरपोर्ट में ट्रांजिट कार्यक्रम को लेकर ब्रीफ करते एडीजी डाॅ. केएस प्रताप कुमार। संवाद
विज्ञापन
कसया। बिहार के सिवान जिले में जनसभा को संबोधित करने पीएम मोदी शुक्रवार को जाएंगे। इसके लिए कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के ट्रांजिट कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला बृहस्पतिवार को मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियां पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को एडीजी ने रिहर्सल करवाया। वहीं एसपीजी ने अपने हिसाब से एयरपोर्ट के आस-पास के गांवों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था देखा।
विज्ञापन

एडीजी डॉ. केएस प्रताप कुमार ने एयरपोर्ट परिसर में जिले के सभी अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए पीएम के सुरक्षा व्यवस्था के बारे में सबको रूबरू कराया तो वहीं डीएम और एसपी से सभी प्वाइंट पर तैनाती का जायजा लिया। एडीजी ने अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने का निर्देशित किया।
ट्रांजिट विजिट पर कुशीनगर दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा अभेद्य होगी। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। एसपीजी, एनएसजी के कमांडो के अलावा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में पुलिस-पीएसी और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के पांच सौ से अधिक जवान तैनात रहेंगे। एयरपोर्ट के आप-पास गांव के छतों पर भी पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज, एसपी गोंडा, जीआरपी एसपी गोरखपुर सहित जिले के फोर्स को ट्रांजिट कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम वैभव मिश्रा, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, सीओ कुंदन सिंह, एसडीएम आशुतोष, एसडीएम योगेश्वर सिंह, एसडीएम अनिल कुमार, सीएमओ अनुपम प्रकाश भास्कर, एयरपोर्ट डायरेक्टर प्राणेश कुमार राय आदि मौजूद रहे।
पांच लेयर में तैनात रहेंगे जवान
ट्रांजिट कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट के अंदर करीब 3 लेयर में फोर्स सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनाती की गई है। वहीं 2 लेयर की सुरक्षा परिसर के बाहर लगाई गई है। अभेध सुरक्षा व्यवस्था के तहत पीएम का ट्रांजिट कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें