सीताराम चौराहा। नमामि गंगे की तरफ से संचालित स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोमवार को बरवा राजापाकड़ स्थित हनुमान सरोवर परिसर में स्वच्छता अभियान, गंगा शपथ, जनजागरूकता रैली व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोगों ने जलस्रोतों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि डाॅ. प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि गंगा व उससे जुड़े जलस्रोतों की स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने व जलस्रोतों को प्रदूषित होने से बचाने का आह्वान किया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे नम्रता भट्ट ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिले में अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने लोगों को गंगा शपथ दिलाई। अंत में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन लाल बिहारी पटेल ने किया।
इस दौरान अमलेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, धीरेंद्र दीक्षित, उदय प्रताप, प्रमोद कुशवाहा, किशोर कुशवाहा, नारायन दास, नंदू वर्मा, काशीनाथ वर्मा, रामनरेश लाल, हरिकेश गुप्ता, भरत पटेल, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।