फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गौरैयों के संरक्षण का लिया संकल्प

Sat, 21 Mar 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। वन विभाग तमकुही रेंज की ओर से शुक्रवार को सेवरही में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। पर्यावरण सुरक्षा के लिए विलुप्त हो रहे गौरैयों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि गौरैयों के संरक्षण के लिए उनके अनुकूल वातावरण तैयार करना जरूरी है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी हरकेश बहादुर नायक कहा कि गौरैयों की घटती संख्या पर्यावरण की सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी है। इनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए। सभी लोगों को अपने घरों व खुले स्थानों पर दाना पानी रखने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इस दौरान वन दरोगा धीरेंद्र दीक्षित, वन दरोगा संजय सिंह, ब्रजेश कुमार, संजीव सिंह, सुमित्रा गुप्ता, शालू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें