रामकोला। नगर पंचायत सभागार में शनिवार को सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें तमकुहीराज में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चैम्पियन टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़ ने कहा कि रामकोला क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों को संसाधानों की कमी नहीं होगी। वे पढ़ाई के साथ खेल के अभ्यास पर ध्यान दें। उन्होंने क्रिकेट एकेडमी की तरफ से खेलते हुए 10 गेंद 70 बनाने वाले प्रत्युष मद्धेशिया और बेल्ट बालर विष्णु यादव के खेल की सराहना की। अंत में अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।