फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जर्जर तार से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 26 Apr 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जौरा बाजार में बिजली के जर्जर तार को बदलने की मांग कर प्रदर्शन करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
जौरा बाजार। जौरा बाजार के तेलिया टोला में बिजली के जर्जर तारों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बार फिर फूट पड़ा। शनिवार को ग्रामीणों ने तीसरी बार प्रदर्शन कर पुराने तारों को बदलकर नए तार लगाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि करीब छह माह पूर्व एसडीओ को समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालात यह हैं कि जर्जर तार हर सप्ताह टूटकर घरों के सामने गिर जाते हैं। लोगों ने बताया कि तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है और करीब 30 घरों में आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी में स्थिति और गंभीर हो गई है।
समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पहले टूटे तारों को जोड़ दिया जाता था, लेकिन अब वह भी नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जर्जर तार नहीं बदले गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, एसडीओ श्याम उर्फ पप्पू जायसवाल ने बताया कि मामले की जानकारी है और तार बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही नए तार लगवाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें