फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुड़वा दिलीप नगर में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट चालू

Wed, 05 Aug 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुड़वा दिलीप नगर में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का संचालन मंगलवार को शुरू हो गया। मशीनों के चालू होने के साथ ही अब क्षेत्र में प्लास्टिक अपशिष्ट का वैज्ञानिक एवं प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जाएगा। इससे स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही प्लास्टिक कचरे के समुचित निस्तारण का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

कसया बीडीओ रवि कुमार रंजन के निर्देशन में यूनिट की मशीनों का सफल परीक्षण एवं संचालन कराया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी, जिला समन्वयक (डीसी) नंद कुमार मिश्रा, जिला समन्वयक अखंड प्रताप सिंह, खंड प्रेरक नागेंद्र प्रसाद और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कामोद सिंह मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में मशीनों का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया। बीडीओ रवि रंजन कुमार ने बताया कि यह यूनिट स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यूनिट के संचालन से प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा। विभागीय अधिकारियों ने इसे स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें