फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप फटी, सड़क पर बहा पानी

Tue, 13 Mar 2018 12:05 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
बहा पानी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना।  मुख्यालय से मंसाछापर जाने वाली मार्ग पर रामधाम पोखरा के पास सोमवार को एक मोबाइल कंपनी की तरफ से नेटवर्किंग केबल बिछाने के लिए कराए जा रहे कार्य के दौरान नगरपालिका की ओर से बिछाई गई पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते पानी सड़क पर बहने लगा। लोगों की सूचना पर नगर पालिका के जलकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने निजी कंपनी की तरफ से कराए खुदाई कार्य को बंद करा दिया। काफी प्रयास के बाद भी दोपहर बाद तक क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन


शहर के रामधाम पोखरे के समीप एक निजी कंपनी की ओर से मोबाइल नेटवर्किंग के लिए केबल बिछाने के लिए खुदाई कराई जा रही थी। पडरौना-मंसाछापर मार्ग पर ओमप्रकाश जायसवाल के घर के सामने खुदाई के दौरान पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। नगरपालिका की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन में उस वक्त जलापूर्ति हो रही थी। पाइप क्षतिग्रस्त होते ही तेजी से पानी सड़क पर बहने लगा। देखते ही देखते करीब आधे किलोमीटर तक सड़क पर पानी फैल गया। खुदाई कर रहे मजदूरों ने क्षतिग्रस्त जगह पर मिट्टी डालकर पानी बंद कराने का प्रयास किया लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली।

आसपास के लोगों ने नगरपालिका के जलकल विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने खुदाई कार्य बंद करा दिया और क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक करने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें